Monday, 26 November 2018

उत्तर प्रदेश : राम मंदिर के पक्ष में उतरीं मुस्लिम महिलाएं, ‘कसम खुदा की खाते हैं मंदिर वहीं बनवाएंगे’ !

मेरठ में रविवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की सह संयोजक शाहीन परवेज के आवास पर अयोध्या में राम मंदिर को लेकर बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में शामिल मुस्लिम महिलाओं ने अयोध्या के मौजूदा हालात पर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान शाहीन ने कहा कि यह देश हमारा है, हम देश के मसलों को एकजुट होकर निपटाएंगे। इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने आह्वान करते हुए कहा कि कसम खुदा की खाते हैं मंदिर वही बनवाएंगे। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि के लिए हमारा फर्ज बनता है कि हम अपने हिंदू भाई-बहनों को खुशी से राम मंदिर निर्माण के लिए सहमति दें !
इस मामले में राष्ट्रीय एकता मिशन की कार्यकारिणी सदस्य सुबुही खान ने कहा श्रीराम मंदिर हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक है। हम लोग तन-मन-धन के साथ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में सहयोग करेंगे। महिलाओं ने कहा राम मंदिर को लेकर मुस्लिम पुरुषों का रुख साफ नहीं है !
अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विहिप की ओर से आयोजित धर्मसभा को लेकर नेपाल बार्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियां भी पूरी तरह से सतर्क हैं। वहीं, भारतीय पुलिस के साथ नेपाल में तैनात प्रहरी भी हर आने-जानेवाले लोगों की जांच कर रहे हैं। बता दें कि अयोध्‍या में आयोजित धर्मसभा में दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। यही वजह है कि यूपी के साथ बार्डर पर भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है !
स्त्रोत : न्यूज 18

No comments:

Post a Comment